बीच सड़क पर गिरा पेड़, घंटों लगा रहा जाम

जबलपुर: जिले के कटंगी के समीप बोरिया 14 मील सड़क पर शुक्रवार की तड़के एक पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। बताया जाता है कि जिस समय पेड़ गिरा, उस समय कोई वाहन वहां पर नहीं था, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जाता है कि है कि जबलपुर-दमोह मार्ग पर 14 मील बोरिया के पास पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था काफी समय तक अवरुद्ध रही। सड़क के बीचोंबीच पेड़ आ जाने से दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए और देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को निकलने के लिए जगह नहीं मिलने के कारण जाम बढ़ता चला गया। इस दौरान जबलपुर और दमोह की ओर जाने वाले यात्री वाहनों के साथ भारी वाहन भी फंसे रहे।
घंटों थमा रहा यातायात
सड़क बाधित होने के कारण वाहन चालक काफी देर तक सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक होने के कारण पेड़ हटाए जाने तक स्थिति बनी रही। बाद में पेड़ को हटाकर मार्ग से यातायात बहाल कराया गया।

Next Post

कुहेस्तक विवाह हमले की जांच के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिकी सेना का किया बचाव, इसे हादसा बताया

Fri Sep 4 , 2026
वाशिंगटन, 04 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) ईरान के कुहेस्तक में एक विवाह समारोह पर हुए हमले की जांच के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिकी सेना का बचाव किया है। वेंस ने ह्वाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “अमेरिका युद्ध में कभी भी नागरिकों को निशाना नहीं बनाता […]

You May Like