शिवपुरी में भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत, सभी मृतक गुजरात के सिंगर

शिवपुरी: शिवपुरी में आज सुबह भीषण हादसा हो गया. सुरवाया थाना क्षेत्र के कोटा झांसी नेशनल हाईवे पर ट्रेवल कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई. हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई. जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए. एनएच-46 पर ट्रेवलर मिनी बस डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना शनिवार सुबह हुई.

गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले करीब 20 म्यूजिशियन सदस्य काशी विश्वनाथ में आयोजित शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद वापस लौट रहे थे. जैसे ही ट्रेवलर बस सुरवाया थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी लेन में पहुंचकर ट्रक से भिड़ गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि 7 लोग घायल हो गए.

Next Post

कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर CM डॉ यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Sat Aug 16 , 2025
भोपाल:भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संगठन शिल्पी श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, मिंटो हॉल स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, विधायक […]

You May Like

Play sound