जबलपुर:लार्डगंज थाना क्षेत्र से चोर 80 हजार रूपए के बिजली तार चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक आशीष संधी 50 वर्ष निवासी संधी रेसीडेंसी राईट टाउन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शासकीय कान्टे्रक्टर है, बैंक ऑफ बड़ौदा राईट टाउन मानस भवन के सामने उसका मकान निर्माणाधीन है.
जिसमें बिजली के तांबे के तार एवं कम्प्यूटर इंटरनेट के तार लगे थे, सुबह लगभग 10 बजे प्रतिदिन की तरह वह अपने निर्माणाधीन मकान को देखने गया, देखा कि मकान में लगे बिजली के तांबे के तार एवं कम्प्यूटर इंटरनेट के तार कुल कीमती लगभग 80 हजार रूपये के गायब थे।
