
SIR प्रक्रिया के खिलाफ दिल्ली में लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियनों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया, जहां पहुंचते ही AAP नेता सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया गया।
एहतियात के तौर पर पुलिस-RAF तैनात की गई और जनपथ, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय सहित आसपास के 12 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए। वहीं मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी शाम 4 बजे से शिवाजी पार्क में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी।
