एसआईआर वापस लेने को लेकर कांग्रेस ने निकाली रैली

ग्वालियर। कांग्रेस ने एसआईआर वापस लेने की मांग को लेकर रैली निकाली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता किलागेट पर एकत्र हुए और हांथों में एसआईआर वापस लो, वोट चोरी नहीं चलेगी के पोस्टर लेकर विरोध कर रहे थे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग व केन्द्र सरकार वोटर लिस्ट में जो हेराफेरी करने का प्रयास कर रहे है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रैली में पार्षद पी.पी. शर्मा, शकील मंसूरी, मनोज राजपूत,लाला यादव,जीतू खटीक,पार्षद धर्मेंद्र वर्मा विक्रम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, हरीश चौधरी एवं उमंग सिंघार ने रैली में पहुंचकर कांग्रेसजनों की हौंसला अफजाई की।

Next Post

जेयू के स्थायी कर्मियों ने नेता प्रतिपक्ष को सौंपा ज्ञापन, कहा- विधानसभा में उठाएं सातवें वेतनमान का मुद्दा

Thu Aug 14 , 2025
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के स्थायी कर्मियों ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को ज्ञापन सौंपकर सातवां वेतनमान लागू कराने की मांग की। उनके साथ पूर्व विधायक प्रवीण पाठक भी मौजूद रहे। कर्मचारी संघ अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में 25-30 वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों को […]

You May Like