भिंड जिला अस्पताल में बड़ा हादसा, छत गिरी, दुग्धपान करा रही महिलाएं और नवजात घायल

भिंड: जिला अस्पताल के विशेष नवजात देखभाल इकाई में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वार्ड की छत की सीलिंग अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। इस दुर्घटना में वहां मौजूद तीन महिलाएं और एक नवजात शिशु चोटिल हो गए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल के ट्रामा सेंटर में स्थानांतरित किया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय महिलाएं वार्ड में अपने बच्चों को दुग्धपान करा रही थीं। अचानक सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि अन्य बच्चों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

अस्पताल की यह पुरानी और जर्जर हो चुकी बिल्डिंग अब मरीजों के लिए खतरा बनती जा रही है। स्थानीय लोगों और स्टाफ का कहना है कि भवन की हालत लंबे समय से खराब है, जिसके कारण आए दिन इस तरह के छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। बार-बार की शिकायतों के बावजूद मरम्मत कार्य न होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Next Post

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV और पीएम जनमन योजना का शुभारंभ

Sun May 10 , 2026
भैरूंदा:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सीहोर जिले के भैरूंदा में आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV एवं पीएम जनमन योजना के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, सड़क संपर्क बढ़ाने तथा जनजातीय समुदायों तक मूलभूत सुविधाएं […]

You May Like