सीहोर:शिक्षक दिवसपर शिक्षा विभाग में रचनात्मक योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्रान्तीय शिक्षक संघ द्वारा सम्मानित किया गया.जिला स्तरीय सम्मान समारोह के लिए शिक्षा विभाग के शिक्षक, नवीन शिक्षक संवर्ग, सहायक शिक्षक, लिपिक, भृत्य से कुल 121 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह आवासीय विद्यालय के सभागार में अतिथिगण नपाध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, जिला परियोजना समन्वयक आरआर उइके, विकासखण्ड शिक्षण अधिकारी दीपा कीर, बीआरसीसी अशोक वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ.
अतिथियों का स्वागत कार्यकारी महासचिव सतीश त्यागी , जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना, प्रदीप नागिया, बलराम पंवार,राजेंद्र परमार,हेमन्त मालवीय, दिनेश मेवाड़ा, महेश मालवीय, अर्जुन सिंह, जय सिंह,नरेश मेवाड़ा,नरेश सवासिया, देवराज सोनी,अमिता आहूजा ने किया. नपाध्यक्ष राठौर ने कहा कि गुरु अपने समर्पण और ज्ञान के माध्यम से शिष्यों के जीवन को आकार देते हैं. शिक्षा ही जीवन को आकार देती है।
मानव जीवन को सार्थक बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है. परियोजना समन्वयक श्री उइके ने कहा कि प्रांतीय शिक्षक संघ की यह पहल सराहनीय है. शिक्षक राष्ट्र निर्माता है. शिक्षकों के लिए ऐसे सम्मान समारोह जरूरी है. विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपा कीर ने सभी शिक्षकों बधाई दी एवं इसी समर्पण भाव से कार्य करने को कहा. अवासीय खेलकूद संस्थान के प्राचार्य आलोक शर्मा ने कहा कि प्रांतीय शिक्षक संघ शिक्षकों के अधिकार के साथ कर्त्तव्य एवम सामाजिक सेवा के कार्य करते हैं. अंत में आभार संजय सक्सेना ने एवं कार्यक्रम का संचालन प्रदीप नागिया ने किया.
