जीवन में लक्ष्य का होना अत्यंत जरुरी

सीहोर: ढींगरा फैमिली फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण केन्द्र प्रवेश उत्सव मनाया गया. मिुख्य अतिथि समाज सेवी अखिलेश राय , जगदगुरु पं. अजय पुरोहित, महाराष्ट्र समाज के सचिव सुनील भालेराव मौजूद रहें. पंकज सुबीर ने बताया कि हम अब तक पिछले 11 साल में 4400 बालिकाओं को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर चुके हैं. हमारे पास हर साल करीब 4 हजार आवेदन आते हैं, जिनमें से सिर्फ 400 का ही चयन कर पाते हैं.

हमारा लक्ष्य है कि हम एक भी छात्रा को निराश न करें. 5 हजार छात्राओं को प्रतिवर्ष प्रशिक्षण दे सकें. सुनील भालेराव ने कहा कि ढींगरा फैमिली फाउंडेशन के केन्द्र पर सिर्फ कंम्प्यूटर शिक्षा ही नहीं दी जाती है, काउंसिलंग के जरिए व्यक्तित्व विकास भी किया जाता है. कार्यक्रम में पंखुरी पुरोहित, शहरयार खान, सुनील पेरवाल, शिवम गोस्वामी और अरविंद पेरवाल उपस्थित रहे

Next Post

घाटली की बेटी सोनिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव में निकला जश्न का जुलूस

Mon Sep 8 , 2025
इटारसी: गांव घाटली की सोनिया मेहतो ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोनिया ने बिहार के गया में 11 माह की कड़ी ट्रेनिंग पूरी की। उनके पिता अजय मेहतो खेती-बाड़ी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं और मात्र चार एकड़ भूमि […]

You May Like