ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को लेकर हुई चिंतन बैठक 

झाबुआ। पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निपटने के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। इस समस्या के लिए झाबुआ का सामाजिक महासंघ भी नवाचार के माध्यम से इसमें अपनी आहुति प्रदान कर रहा है, पिछले 4 वर्षों में सामाजिक महासंघ की और से विभिन्न प्रजाति के 1 लाख पौधों का वितरण कर जा चुका है, इसमें सबसे बड़ी उपलब्धि की बात यह है कि उसमें से 80ः पौधों ने अपना बड़ा आकार भी ले लिया है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए सामाजिक महासंघ झाबुआ के सदस्यों की एक बैठक 19 जून को आयोजित की गई जिसमें ग्लोबल वार्मिंग की समस्या पर गहन विचार विमर्श किया। साथ ही यह निर्णय लिया गया की वर्षा काल शुरू हो चुका है और जमीन में नमी भी आ चुकी है, इस बात को ध्यान में रखते हुए आगामी 25 जून को पौधा वितरण महाअभियान की शुरुआत की जाएगी जिसमें रोजगार सृजन करने वाले फलदार एवं पूजन में काम आने वाले व पर्यावरण क्रांति लाने वाले 25 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा।

Next Post

गो अभ्यारण्य को प्रथम पुरस्कार, सीएम ने दिए 5 लाख

Fri Jun 20 , 2025
सुसनेर।सालरिया में स्थित एशिया के प्रथम कामधेनु गो अभयारण्य सालरिया एक बार फिर पूरे प्रदेश में गौरव का कारण बना है. भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गोशाला सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गो अभ्यारण्य को आचार्य विद्यासागर जीव दया सम्मान से सम्मानित किया. सम्मान स्वरूप संस्था […]

You May Like