ज्ञान महाविद्यालय विद्यार्थियों को ज्ञान संस्कार और दिशा प्रदान करेगा

सीधी:ज्ञान महाविद्यालय शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल ने इसे ज्ञान का मंदिर बताते हुए कहा कि यह संस्थान विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और दिशा तीनों प्रदान करेगा। महाविद्यालय में उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ छात्रों के संपूर्ण विकास को सुनिश्चित किया जाएगा आशा है कि भविष्य में सभी कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे और रोजगार-उन्मुख शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य होगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करता है।ज्ञान सिंह के द्वारा संचालित संस्थान की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए अजय सिंह राहुल ने कहा कि महाविद्यालय सीधी जिले के युवाओं के लिए अच्छी पहल है आने वाले भविष्य में यह शिक्षण परिसर रीवा संभाग की शैक्षणिक प्रगति का स्तंभ बनेगा।

Next Post

US: LASANGELOS में हालात गृह युद्ध जैसे, दंगाइयों को कुचलेंगे ट्रंप

Mon Jun 9 , 2025
वाशिंगटन: अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। ट्रंप सरकार की इमिग्रेशन नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप ले लिया है। डिटेंशन सेंटर के बाहर शुरू हुआ विरोध अब पूरे शहर में फैल गया है। प्रदर्शनकारियों के हाथों में मैक्सिकन झंडे […]

You May Like