विकास मंच का बेमियादी भूख हड़ताल 18 से

चितरंगी :राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज 2 अक्टूबर को कोरावल विकास मंच की महत्वपूर्ण बैठक अंबेडकर पार्क, बरहवा में आयोजित हुई। बैठक में कोरावल विकास मंच की कोर कमेटी के सदस्यों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।बैठक में क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, नेटवर्क एवं अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखे।

वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से इन समस्याओं को शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाया जाता रहा है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। वर्तमान में क्षेत्र की खराब सड़कों के कारण आवागमन लगभग बाधित है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 अक्टूबर से बगदरा उप तहसील प्रांगण में धरना-प्रदर्शन एवं आमरण अनशन व भूख हड़ताल शुरू किया जाएगा। यह आंदोलन तब तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सुंदर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह बैस, राजेश्वरी पाल सहित अन्य मौजूद रहे।
बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकार पर हमला
कोरावल विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. रमाशंकर सिंह ने कहा कि मंच क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करता रहा है और आगे भी जनहित की लड़ाई मजबूती से जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि कई बार शासन-प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका है। मंच के संरक्षक रामाधार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के दशकों बाद भी कोरावल क्षेत्र के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यारण्य बगदरा क्षेत्र का हवाला देकर ग्रामीणों को विकास की सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रत्येक नागरिक का अधिकार हैं।

Next Post

देवसर की 13 पंचायतों में जांच का शिकंजा

Sat Oct 3 , 2026
सिंगरौली : जनपद पंचायत देवसर की 13 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों को लेकर सामने आई शिकायतों ने अब पंचायत अमले की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। संभावित तकनीकी अनियमितता, निर्माण की गुणवत्ता और शासकीय राशि के उपयोग से जुड़े आरोपों की जांच के लिए जनपद पंचायत की प्रभारी मुख्य कार्यपालन […]

You May Like