श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान के सांस्कृतिक मंच पर हुआ नाटक का प्रभावी मंचन

ग्वालियर। उपनगर मुरार स्थित जैन धर्मशाला के भव्य परिसर में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज अष्टानिका महापर्व के छठवे दिन प्रातः से रात्रि तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, अभिषेक, अर्घ्य अर्पण, महाआरती एवं विद्वान विज्ञानाचार्यों के मार्गदर्शन में विधान पूजन आयोजित हुए। रात्रि में अत्यंत लोकप्रिय और शिक्षाप्रद जैन लघु नाटिका ‘चार बहूरानियाँ’ (संस्कारी बहू) का मंचन कर धर्म-प्रभावना के साथ पारिवारिक संस्कारों की सीख दी गई। चार बहूरानियों में से बड़ी बहुएं किस तरह सिर्फ़ धन संपदा के लिए लालायित रहती हैं और सिर्फ छोटी बहू ही धन संपदा के मोह को छोड़ अपने श्वसुर की सेवा को ही जीवन का ध्येय बना लेती है, यह प्रसंग देख उपस्थित महिलाएं भावुक हो गईं और कार्यक्रम स्थल पर ही संकल्प लिया कि वे भी इसी प्रकार अपने सास श्वसुर की सेवा करेंगीं।
नाटक में श्वसुर की भूमिका टीकमगढ़ से आए नाट्यकर्मी अनिल जैन झंकार ने निभाई तो मुरार के ही जैन परिवारों की महिलाओं ने बहुओं के रूप में शानदार और प्रभावी अभिनय किया। संगीत निर्देशन भोपाल के कुलदीप जैन ने किया।
नाटक मंचन में बताया गया कि एक धनी और बुद्धिमान सेठ की चार बहुओं में से तीन आलसी और भौतिकवादी सोच की होती हैं, जबकि चौथी बहू अत्यंत बुद्धिमान, दूरदर्शी और संस्कारी होती है। सेठ अपने परिवार की जिम्मेदारी और धन संपदा जब चारों बहुओं को सौंप देते हैं तो अन्य बहुएं उनका तिरस्कार करने लगती है लेकिन सिर्फ छोटी बहू ही पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ वृद्धावस्था में उनकी सेवा करती है।
हल्के-फुल्के हास्य संवाद, पारंपरिक वेशभूषा और सामूहिक भजन नृत्य ने मन मोहा
नाटक के अंत में यह संदेश दिया गया कि जिस प्रकार सिद्धचक्र विधान की भक्ति और भगवान के उपदेश रूपी ‘बीज’ को जीवन में उतारने से पुण्य का भंडार बढ़ता है, उसी प्रकार संस्कारी बहू घर को स्वर्ग बना देती है। नाटक में मंच सज्जा बेजोड़ थी। मंचन को रोचक बनाने के लिए हल्के-फुल्के हास्य संवाद, पारंपरिक वेशभूषा का उपयोग किया गया। अंत में एक सामूहिक जैन भजन नृत्य भी हुए।
षष्टम महाअर्चना में 256 अर्घ चढ़ाकर की गई सिद्धों की आराधना
मुरार जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दिनेशचंद्र जैन ऐसाह वाले एवं सकल जैन समाज के मीडिया प्रभारी ललित जैन ने बताया कि आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मति सागर महाराज, आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज, आर्यिका 105 दृष्टिभूषण माताजी एवं स्वस्तिभूषण माताजी के मंगल आशीर्वाद से उपनगर मुरार में आयोजित हो रहे श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्वशान्ति महायज्ञ में आज की शांतिधारा के पुण्यार्जक बाहुबली इन्द्र रजत प्रियंका जैन, सुभाष चंद्र, विवेक कुमार, निशांत कुमार, आदित्य कुमार अद्विक कुमार जैन बने। अभिषेक शांतिधारा के पश्चात् त्रिलोक तीर्थ (उप्र) से आए विधानाचार्य नवीन भैया ने भक्तिभाव के साथ श्रीजी की संगीतमय आरती कराई।तत्पश्चात पूजा अर्चना के साथ श्रावक श्राविकाओं द्वारादो सौ छप्पन गुण विभुषित षष्टम महाअर्चना के 256 अर्घ चढ़ाकर सिद्धों की आराधना की गई। इस दौरान धर्मशाला परिसर जिनेन्द्र भक्ति के साथ प्रभु की महिमा के जयघोष से गुंजायमान होता रहा।
नगर के विशिष्टिजन विधान में बने सहभागी, मंदिर कमेटी ने किया सम्मानित
कार्यक्रम मे आज विधायक सतीश सिकरवार, ज्वाइंट कमिश्नर ग्वालियर संभाग एमके जैन, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, श्री शांतिगिरी अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, सकल जैन समाज, ग्वालियर के प्रवक्ता ललित जैन भारती, श्री सिद्धक्षेत्र सोनागिर मंदिर कमेटी के उपमंत्री पारस जैन, स्वर्ग सदन आश्रम के संस्थापक विकास गोस्वामी, योग विन्यास स्टूडियो के गौरव जैन ने पधारकर सिद्ध भगवानों की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुरार जैन मंदिर कमेटी की कार्यकारिणी के पदाधिकारिओं एवं समाज के वरिष्ठजनों ने उन्हें सम्मानित किया एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। तदुपरांत श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर कमेटी ने श्री सिद्धचक्र विधान मे उपस्थित सभी भक्तों के पुण्य की अनुमोदना की

Next Post

विदिशा में गुरु नानक जयंती से पहले निकला भव्य नगर कीर्तन

Mon Nov 23 , 2026
विदिशा। गुरु नानक देव जी की जयंती से पहले सिख समाज की ओर से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। स्वर्णकार कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे से शुरू हुई इस यात्रा की अगुवाई पंच प्यारों ने की। नगर कीर्तन में फूलों से सजी गुरुग्रंथ साहिब की शाही सवारी आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी […]

You May Like