विदिशा। गुरु नानक देव जी की जयंती से पहले सिख समाज की ओर से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। स्वर्णकार कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे से शुरू हुई इस यात्रा की अगुवाई पंच प्यारों ने की।
नगर कीर्तन में फूलों से सजी गुरुग्रंथ साहिब की शाही सवारी आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु गुरुवाणी का पाठ और कीर्तन करते हुए शामिल हुए। वहीं, चार साहबजादों की झांकी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। पूरे शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
