ग्वालियर: श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास द्वारा मंदिर प्रांगण में विराजित किए गए भगवान श्री गणेश की विसर्जन शोभायात्रा आज शुक्रवार की सुबह प्रारंभ हुई। यह चल समारोह अचलेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुआ।शहर के प्रमुख मार्गों से गुजर रही विसर्जन यात्रा गणेश जी की प्रतिमा को भव्य रूप से सुसज्जित ट्रोले में विराजमान कर विसर्जन यात्रा निकाली गई।
यह चल समारोह अचलेश्वर मंदिर से शुरू होकर सनातन धर्म मंदिर रोड, इंदरगंज चौराहा, दाल बाजार, नया बाजार चौराहा, लोहिया बाजार, ऊँट पुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया और राम मंदिर होते हुए आगे बढ़ रहा है।नूराबाद स्थित नदी में होगा विसर्जन
नगर भ्रमण के पश्चात विसर्जन यात्रा नूराबाद पहुंचेगी, जहाँ नूराबाद स्थित नदी में भगवान श्री गणेश का पूर्ण विधि-विधान और श्रद्धा भाव के साथ विसर्जन किया जाएगा।
