फ्लोरिडा, 28 मार्च (वार्ता) विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका और अमेरिका की टेनिस स्टार जेसिका पेगुला के बीच शनिवार को मियामी ओपन में खिताबी भिड़ंत होगी।
आज यहां खेले गये महिला एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में 26 वर्षीय बेलारूसी सबालेंका ने छठी वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी पर 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की। सबालेंका ने टूर्नामेंट में अभी तक एक भी सेट नहीं गंवाया है और वह शानदार फॉर्म में हैं। तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सबालेंका का लगातार यह दूसरा फाइनल हैं।
इस बीच महिला एकल के दूसरे सेमीफाइनल के दो घंटे 26 मिनट तक चले मुकाबले में अमेरिकी जेसिका पेगुला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा इला पर 7-6 (7-3) 5-7 6-3 से जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
Next Post
कोर्डा को हराकर जोकोविच अंतिम चार में
Fri Mar 28 , 2025
फ्लोरिडा, 28 मार्च (वार्ता) सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा को हराकर मियामी ओपन में पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। एक घंटा 24 मिनट तक चले मुकाबले में गुरुवार को दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी जोकोविच ने दूसरे सेट में ब्रेक […]

You May Like
-
2 months ago
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से हराया
-
1 year ago
आबकारी विभाग को कार से मिली अवैध शराब
-
1 year ago
ओमती-हनुमानताल में चाकूबाजी, तीन घायल
