
ग्वालियर। जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं अवैध तरीके से मदिरापान के खिलाफ जिला प्रशासन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आज रात कंपोजिट मदिरा दुकान नाका चंद्रबदनी के पास अवैध मदिरापान पर आबकारी बल द्वारा कार्रवाई की गई। आबकारी बल ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36 (a) के तहत कुल 2 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। साथ ही कंपोजिट मदिरा दुकान
के पास मदिरापान की सुविधा उपलब्ध कराने पर लाइसेंसी पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम तहत विभागीय प्रकरण पंजीकृत कर मौके पर पंचनामा बनाकर आरोप पत्र दिया गया।
इस कार्यवाही को ग्वालियर कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी, उपनिरीक्षक रवि सिसोदिया तथा आरक्षक रवि बघेल व राघवेंद्र सिंह भदौरिया ने अंजाम दिया।आबकारी विभाग की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
