
गाजा, 16 सितंबर (वार्ता) गाजा शहर में एक इमारत को निशाना बनाकर किये गये इज़रायली हवाई हमले में कम से कम आठ लोग लोगों की मौत हो गयी और 50 से अधिक घायल हुये हैं
अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार यह हमला एक इमारत को निशाना बनाकर किया गया जिसमें आठ लोगों की मौत हो गयी और 50 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।
इससे पहले एक्सियोस पोर्टल ने बताया था कि इज़राइली सेना ने गाजा शहर पर कब्ज़ा करने के इरादे से हमला किया था।
