राज मर्डर:हवाला कनेक्शन पर भी जांच की आंच, क्या सोनम का असली प्रेमी कोई और ?

इंदौर. राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में हर रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब पुलिस इस दिशा में भी खोज कर रही है कि क्या सोनम रघुवंशी के कथित प्रेमी राज कुशवाह महज एक मोहरा है और हत्याकांड के पीछे किसी तीसरे शख्स का हाथ हो सकता है ? पुलिस को एक शक यह भी है कि है कि क्या सोनम किसी तीसरे व्यक्ति से प्रेम करती थी और पति की हत्या के बाद उसी के साथ भागने की योजना बना रही थी !

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसमें नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को आशंका है कि सोनम रघुवंशी के कथित प्रेमी राज कुशवाह इस पूरे खेल में सिर्फ एक मोहरा हो सकता हैं.क्योंकि राज की बहन ने जो मीडिया से चर्चा में बताया था कि राज तो सोनम को दिदी कह कर बुलाता था, वहीं सोनम के भाई ने भी यही कहा था कि राज के मोबाइल में सोनम के नम्बर दीदी के नाम से सेव हैं.इसलिए पुलिस इस थी थ्योरी पर भी काम कर रही है कि हत्याकांड की साजिश में किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका हो सकती है

पुलिस को इनपुट मिला है कि सोनम राजा की हत्या के बाद अपने दूसरे प्रेमी के साथ भागने की तैयारी में थी. यही कारण है कि हत्या के तुरंत बाद वह लगातार किसी एक नंबर से संपर्क में थी, जिसकी लोकेशन, कॉल डिटेल व चैट अब जांच के घेरे में हैं.

इंदौर का सफर भी संदेह के घेरे में…

सोनम का सफर शिलांग से गाजीपुर होते हुए इंदौर का आना भी संदेह के घेरे में हैं. पुलिस यह भी पता लगा रही है, कि सोनम शिलांग से गाजीपुर होते हुए इंदौर कैसे पहुंची, उसने यहां तक का सफर कैसे और किस के साथ तय किया, इस दौरान उसने किस-किस से बात की. इसका खुलासा उसके मोबाइल से होगा, मगर वह मोबाइल शिलांग पुलिस के कब्जे हैं.

हवाला कनेक्शन की भी जांच

जांच में यह बात भी सामने आई है कि हत्याकांड से जुड़े लोगों के माध्यम से एक संदिग्ध लेन-देन हुआ है जो कि हवाला का हिस्सा हो सकता है. जिसके चलते पुलिस टीम ने इस दिशा में भी जांच शुरू कर दी है, और संभव है कि इस केस में हवाला नेटवर्क से जुड़ी कुछ बड़ी कडिय़ाँ भी जुड़ें.

सोनम की भूमिका और गहरा षड्यंत्र

फिलहाल सोनम, राज कुशवाह, विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत पुलिस रिमांड पर हैं. 70 से अधिक गवाहों के बयान, होटल के बिल, कॉल डिटेल, मैसेज, सीसीटीवी फुटेज और सोनम के रेनकोट पर मिले खून के छींटे इस बात को मजबूत कर रहे हैं कि हत्या पूर्वनियोजित और षड्यंत्र का हिस्सा थी.

डिजिटल सबूत और फॉरेंसिक कड़ी बनाएंगे केस को मजबूत

जिन डिजिटल सबूतों के आधार पर केस को आगे बढ़ाया जा रहा है, उनमें ऑडियो रिकॉर्डिंग, कॉल मैपिंग, हथियारों की ऑनलाइन खरीद, और होटल रिकॉर्ड जैसी कडिय़ाँ शामिल हैं. हथियारों पर राजा के खून के निशान मिले हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है.

Next Post

53वीं मप्र राज्य तैराकी प्रतियोगिता में पदक जीतकर ग्वालियर का नाम रोशन करने वाले होनहार सम्मानित

Thu Jun 12 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर तैराकी संघ के जिन प्रतिभाशाली तैराकों ने 53वीं मध्य प्रदेश राज्य तैराकी प्रतियोगिता में पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया, उनका सम्मान नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ने किया।इस अवसर पर नगर निगम उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान, पीआरओ मधु सोलापुरकर, सहायक नोडल खेल अधिकारी विजेता सिंह चौहान, […]

You May Like