53वीं मप्र राज्य तैराकी प्रतियोगिता में पदक जीतकर ग्वालियर का नाम रोशन करने वाले होनहार सम्मानित

ग्वालियर। ग्वालियर तैराकी संघ के जिन प्रतिभाशाली तैराकों ने 53वीं मध्य प्रदेश राज्य तैराकी प्रतियोगिता में पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया, उनका सम्मान नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ने किया।इस अवसर पर नगर निगम उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान, पीआरओ मधु सोलापुरकर, सहायक नोडल खेल अधिकारी विजेता सिंह चौहान, अयोध्या शरण शर्मा, ग्वालियर तैराकी संघ के कोच प्रमोद दिवाकर, हरेंद्र सिंह चाहर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पदक विजेताओं में लम्हा प्रशांत अरजरिया ने बालिका अंडर-17 (ग्रुप-1) में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत समेत 50 एवं 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में एक-एक कांस्य और 200 मीटर आइएम में एक कांस्य पदक जीतकर कुल चार पदक अपने नाम किए। इसके अलावा बालक 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले (ग्रुप-2) में, आर्यन उपाध्याय, देवराज सिंह, नंदेश शर्मा, आदित्य शर्मा ने ग्वालियर का कांस्य पदक दिलाया।

Next Post

गढ़ा बाजार के अतिक्रमणों पर कार्यवाही का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

Thu Jun 12 , 2025
जबलपुर। गढ़ा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमणों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही का मामला हाईकोर्ट पहुंचा है। जस्टिस अमित सेठ की एकलपीठ ने मामले में अहम आदेश देते हुए कमेटी बनाकर याचिकाकर्ता की भूमि से संबंधित दस्तावेजों की जांच के निर्देश दिये है, जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो […]

You May Like