गजरा-बहरा बाजार में बारिश ने बढ़ाई परेशानी

सड़क पर भरा पानी, राहगीरों और कारोबारियों की बढ़ी मुश्किलें
सिंगरौली: सरई तहसील क्षेत्र के गजरा-बहरा बाजार में बारिश के बाद बिगड़े हालात ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बाजार की मुख्य सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। बारिश थमने के बाद भी सड़क पर जलभराव रहने से लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।बाजार क्षेत्र से सामने आए वीडियो में सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा दिखाई दे रहा है। इससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि जलभराव के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित होती है।
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक बारिश के मौसम में यह समस्या बार-बार सामने आती है। इसके बावजूद जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है। लोगों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से तत्काल मौके का निरीक्षण कर पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।नागरिकों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्या से राहत के लिए अस्थायी उपायों के बजाय जल निकासी की ठोस और स्थायी व्यवस्था जरूरी है।

Next Post

विश्व आदिवासी दिवस पर संस्कृति गायब, अश्लील गानों और हथियारों का हुड़दंग

Mon Aug 10 , 2026
सतना : विश्व आदिवासी दिवस हर वर्ष 9 अगस्त को आदिवासी समुदाय के अधिकारों, उनकी समृद्ध संस्कृति, लोक कला, भाषा, पहनावे और परंपराओं के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए मनाया जाता है. अब तक मुख्यधारा से नही जुड़ पाने के कारण इस समुदाय को सामाजिक व आर्थिक चुनौतियों का सामना […]

You May Like