कार ने बाइक को मारी ठोकर, युवक की मौत, कार चालक फरार

अनूपपुर। बुधवार की सुबह पुलिस चौकी फुनगा अंतर्गत ग्राम रक्सा निवासी 26 वर्षीय युवक गणेश साहू पिता देवशरण साहू अपनी मां को उपचार करने के लिए मोटरसाइकिल से फुनगा अस्पताल ला रहा था, मां को अस्पताल में छोड़ने बाद फुनगा चौराहे पर से रक्सा रोड़ की ओर आ रहा था तभी कोतमा की ओर से तेज गति से आए अज्ञात कार चालक ने तेजी से टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक को गंभीर चोट आ गई। चौकी प्रभारी फुगना सोने सिंह परस्ते पुलिस दल के साथ घायल को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाये जहां परीक्षण दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की उपस्थिति में पुलिस के द्वारा मृतक के शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौपा। घटना कारित करने वाला कार चालक घटना के बाद से तेज गति से अनूपपुर की ओर कार सहित फरार हो गया जिसकी पुलिस के द्वारा विभिन्न माध्यमों से खोजबीन की जा रही है।

Next Post

अंगीठी की आग से जिंदा जला बुजुर्ग 

Wed Dec 10 , 2025
शहडोल। पिछले चार-पांच दिनों से तापमान तेजी से गिरकर चार डिग्री तक पहुंच चुका है। कड़ाके की ठंड से बचने की कोशिश एक बुजुर्ग के लिए जानलेवा साबित हुई। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के अमझेरा मोहर टोला में अंगीठी की आग से एक बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई। पुलिस से […]

You May Like

मनोरंजन