उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले नवीन पटनायक दिल्ली में

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक उपराष्ट्रपति पद के चुनाव से एक दिन पहले सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे।
श्री पटनायक ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं कुछ सामाजिक प्रतिबद्धताओं के लिए कुछ दिनों के लिए दिल्ली में हूँ।”
श्री पटनायक के करीबी सूत्रों ने इस यात्रा को “पूरी तरह से निजी” और किसी भी राजनीतिक घटनाक्रम से असंबंधित बताया। उन्होंने कहा कि श्री पटनायक कुछ दिनों के लिए दिल्ली में रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि चूंकि उनका शहर में एक आवास है, इसलिए उनकी यात्राएं अक्सर होती रहती हैं और इसे राजनीतिक नजरिया से नहीं देखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, “एक राजनीतिक व्यक्ति होने के नाते, यह स्वाभाविक है कि लोग उनसे मिलने आएं, लेकिन इस यात्रा को किसी राजनीतिक एजेंडे के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।” उन्होंने प्रवास के दौरान उनकी विशिष्ट गतिविधियों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में श्री पटनायक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से उन्हें फोन किया था।
बीजद सूत्रों ने यह भी संकेत दिया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस पूर्व मुख्यमंत्री को दिल्ली आने का निमंत्रण दिया है।

Next Post

विदेश मंत्री जयशंकर ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

Mon Sep 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार शाम को प्रारंभ हो रहे ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन ब्राज़ील के राष्ट्रपति और ब्रिक्स के वर्तमान अध्यक्ष लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने किया है। उम्मीद की जा रही है कि […]

You May Like