झारखंड जा रही बस हनुमना में पलटी, 42 मजदूर घायल; 6 की हालत गंभीर

रीवा: मंगलवार सुबह 10 बजे मऊगंज के हनुमाना बाईपास पर गुजरात से झारखंड जा रही बस पलट गई। हादसे में 42 यात्री घायल हुए हैं। छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में कुल 65यात्री सवार थे। सभी मजदूर बताए जा रहे हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल 6 यात्रियों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय बस की रफ्तार काफी तेज थी।

यात्रियों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। घटनास्थल पर एसडीएम रश्मि चतुर्वेदी, तहसीलदार सौरव मरावी और थाना प्रभारी हनुमान अनिल काकड़े मौजूद हैं। मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। सभी घायलों का इलाज जारी है।बस नंबर AR 11 D 2090 के चालक ने वाहन का नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई।

Next Post

चमारी अटापट्टू पर लगा मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना

Tue May 13 , 2025
कोलंबो, 13 मई (वार्ता) श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह घटना हाल ही में श्रीलंका में संपन्न त्रिकोणीय श्रृंखला के ग्रुप चरण […]

You May Like