भारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20 में जीत के बाद तीसरे मैच में भारतीय टीम के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की चोट के कारण प्लेइंग में बदलाव तय माना जा रहा है।

हरारे, जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20 में 90 रन की शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने संकेत दिए हैं कि रविवार को होने वाले तीसरे और अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसकी वजह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की चोट है।

प्लेइंग में किए जाएगें बदलाव
दूसरे T20 के दौरान प्रिंस यादव गेंदबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए। चोट लगने से पहले वो दो विकेट झटक चुके थे, लेकिन इसके बाद मैदान छोड़ने पर मजबूर हो गए। मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘दुर्भाग्य से हमारे एक खिलाड़ी को चोट लगी है, इसलिए कल यानी रविवार के मैच में टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।’

भारतीय टीम के बोनस रन
इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जीत के बाद अय्यर ने ईशान किशन 81 रन और तिलक वर्मा 60 रन नाॅटआउट रनों की पारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम को 180 से 200 रन के बीच स्कोर की उम्मीद थी, लेकिन 219 तक पहुंचना टीम के लिए अतिरिक्त बोनस साबित हुआ।

ईशान किशन बने मैच के हीरो
मैच के हीरो रहे ईशान किशन ने बताया कि हरारे की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी। उनके अनुसार गेंद असमान उछाल ले रही थी, इसलिए बड़ी साझेदारियां बनाना बेहद जरूरी था। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरुआत कर रहे तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए। मैच के बाद उन्होंने बताया कि कप्तान के साथ उनकी रणनीति धीमी गेंदों का अधिक इस्तेमाल करने की थी और इस पिच पर यह योजना पूरी तरह सफल रही।

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत की बल्लेबाजी की सराहना की और माना कि उनकी टीम को फील्डिंग में काफी सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी भी लेते हुए कहा कि अंतिम मुकाबले में उन्हें कप्तान के तौर पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

प्रिंस का शुरुआती क्रिकेट दौर
खास बात ये है कि प्रिंस यादव दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 17 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने 7.3 ओवर में 56 रन देकर दो विकेट लेकर शानदार छाप छोड़ी थी।

भारत पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। अब टीम इंडिया की नजर आज शाम 4:30 बजे शुरु होने वाले तीसरे T20 में जीत के साथ जिम्बाब्वे को पूरी तरह से हराने पर होगी।

Next Post

पाकिस्तान को हराकर भारत की सब-जूनियर पुरुष टीम ने यूथ हॉकी 5 एस एशियन चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता

Sun Jul 26 , 2026
मस्कट, (ओमान) 26 जुलाई (वार्ता) भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने मस्कट में एफआईएच यूथ हॉकी 5 एस एशियन चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हॉकी इंडिया ने की नदक पुरस्कार की घोषणा। भारतीय टीम के लिए रोमित […]

You May Like