इंदौर: क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने पुलिस आरक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6 लाख रुपए की ठगी करने की कोशिश की. आरोपी ने खुद को पुलिस आरक्षक बताकर फरियादी को भ्रमित किया था.एडीसीपी राजेश डंडोतियाने बताया कि आरोपी अजय पाटीदार, निवासी देवास, ने आवेदिका से 6,00,000 की मांग की और उसे बिना परीक्षा आरक्षक पद पर नौकरी दिलाने का वादा किया.
जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले भी गैंबलिंग और आर्म्स एक्ट के तहत देवास में केस दर्ज है और आजादनगर इंदौर में उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी.
फरियादी की शिकायत पर पुलिस आयुक्त कार्यालय ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे, इसके बाद क्राइम ब्रांच ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर टीम की सहायता से आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह 10वीं तक पढ़ा-लिखा है और खेती करता है. साथ ही उसने कई लड़कियों से दोस्ती करने के इरादे से स्वयं को पुलिस आरक्षक बताने की बात भी स्वीकार की. पुलिस उससे पूछताछ कर रही हैं.
