ग्वालियर: ग्वालियर चंबल के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से चंबल अंचल के कई हिस्सों में आज मंगलवार एवं कल बुधवार को बारिश की संभावना जताई गई है। बीते रोज प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस शिवपुरी में दर्ज किया गया।
ग्वालियर एवं दतिया सहित चंबल के सभी जिलों में कोल्ड डे की स्थिति है। दोपहर बारह बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह मध्यम से घना कोहरा भी छाया रहा। ग्वालियर के देहात क्षेत्र में में 7.4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रिकॉर्ड किया गया। कड़ाके की सर्दी के चलते जनजीवन ठहर गया है।
