डबरा में कैट का सदस्यता अभियान शुरु, कार्यकारिणी घोषित

ग्वालियर: डबरा में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। सदस्यता अभियान के साथ नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेंद्र जैन रहे। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री विवेक मिश्रा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कविता जैन विशिष्ट अतिथि थीं।डबरा पहुंचने पर भूपेंद्र जैन और विवेक मिश्रा का जैन सोशल ग्रुप, कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों द्वारा आतिशबाज़ी, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। बैठक में डबरा नगर अध्यक्ष अमित डेंगरे ने सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

Next Post

T20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान के बाहर होने का खतरा, ICC ने तैयार किया 'प्लान-बी', टूर्नामेंट में बांग्लादेश की हो सकती है सरप्राइज एंट्री

Tue Jan 27 , 2026
नई दिल्ली/दुबई | फरवरी में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत में भारी अनिश्चितता का माहौल है। पाकिस्तान द्वारा टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकियों के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक बड़ा ‘प्लान बी’ तैयार किया है। सूत्रों के मुताबिक, यदि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) […]

You May Like