पानी को देखते हुए पुल और रपटों में लगाए गए बैरियर

रीवा:जिले में 11 जुलाई को लगातार भारी वर्षा के कारण कई पुल, रपटे और पुलिया जलमग्न हो गए. इनमें किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए.
इस संबंध में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग नितिन पटेल ने बताया कि रीवा-गड्डी रोड में 15वें किलोमीटर में धोबी नाला में अधिक पानी आने पर आवागमन को रोकने के लिए दोनों ओर बैरियर लगाया गया है.

गोविंदगढ़ से टीकर होकर लक्ष्मणपुर जाने वाली सडक़ में बिछिया नदी के रपटे पर छिरहटा गांव में भी दोनों ओर ड्राप गेट बनाए गए हैं. जिले की अन्य सडक़ों में भी इसी तरह छोटे पुलों और रपटों में जल भराव होने पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोकने की व्यवस्था की जा रही है.

Next Post

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर लक्ष्य से अधिक अंशदान देने पर ग्वालियर का सम्मान

Tue Jul 15 , 2025
ग्वालियर: सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के लिए लक्ष्य से अधिक अंशदान संग्रहण कर उपलब्ध कराया गया है। इसके लिये राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ग्वालियर जिले को सम्मानित किया है। राज्यपाल द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी कलेक्टर रुचिका चौहान को सौंपी गई। कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी […]

You May Like