खाद-बीज प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई, नमूने लेकर नोटिस जारी

भिण्ड: किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने गोहद क्षेत्र में संचालित खाद-बीज प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। एसडीओ एवं जिला निरीक्षक शिवराज परमार के नेतृत्व में टीम ने कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर बीज के नमूने लिए।निरीक्षण के दौरान विवेक बीज भंडार से बाजरा बीज के तीन नमूने एकत्र किए गए तथा पाई गई कमियों के संबंध में नोटिस जारी किया गया।

वहीं टीम को देखकर प्रतिष्ठान बंद कर भागे अन्य विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों को सील कर नोटिस चस्पा किए गए। संबंधित संचालकों को तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उप संचालक कृषि ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।

Next Post

Alliance Show: ‘अलायंस’ के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स हुए लीक? ग्रैंड फिनाले से पहले सामने आए ये नाम

Sun Aug 2 , 2026
प्राइम वीडियो के फेमस रियलिटी शो ‘द अलायंस’ का ग्रैंड फिनाले करीब आ गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट्स के नाम लीक होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। मुंबई, कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस सोशल स्ट्रेटेजी शो ने […]

You May Like