BCCI में दो कुर्सी खाली, नहीं मिल रहा सही दावेदार

बीसीसीआई की आगामी एजीएम में अध्यक्ष और आईपीएल चेयरमैन सहित कई पदों पर चुनाव होंगे। रोजर बिन्नी दोबारा अध्यक्ष नहीं बन सकेंगे, नए नामों को लेकर चर्चाएं जारी है।

बीसीसीआई की सितंबर के आखिरी में होने वाली एजीएम में कई शीर्ष पदों पर चुनाव होंगे। जिसमें बीसीसीआई का अध्यक्ष पद के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चेयरमैन का पद शामिल है। इस बैठक में इन दोनों नामों पर मुहर लगेगी। लेकिन अभी तक कोई भी इन पदों के लिए ठोस विकल्प नहीं दिख रहा है।

आईपीएल के मौजूदा अध्यक्ष अरुण धूमल के छह साल पूरे होने के बाद तीन साल के अनिवार्य (कूलिंग ऑफ) ब्रेक पर जाने की पूरी संभावना है। उनके संभावित उत्तराधिकारी के रूप में कई नामों पर चर्चा हो रही है। फिलहाल देवजीत सैकिया अपने पद पर बने रहेंगे जिन्होंने संयुक्त सचिव (दो साल और तीन महीने) और सचिव (नौ महीने) के तौर पर कुल मिलाकर तीन साल पूरे कर लिए हैं।

Next Post

रोजगार मेले में 13752 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य

Thu Sep 4 , 2025
रीवा:रीवा में अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रीवा संभाग के 50 हजार से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करेंगे.मेले में रीवा जिले के 13 हजार 752 हितग्राहियों को विभिन्न रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित […]

You May Like