खजराना गणेश को सवा 3 लाख लड्डुओं के भोग का बना कीर्तिमान

इंदौर:खजराना गणेश मंदिर पर चल रहे गणेशोत्सव में इस बार खजराना गणेश को सवा तीन लाख लड्डुओं का भोग समर्पित करने का नया कीर्तिमान आज दोपहर बन ही गया.भक्तमंडल के अरविंद बागड़ी ने बताया कि गणेशोत्सव के पहले दिन खजराना गणेश को सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग पहले दिन लगाया गया था ।इसके बाद प्रतिदिन अलग अलग किस्म के अनाज ,फलाहार,सूखे मेवे,गोंद , अजवाइन, उड़द, मूंग, तिल्ली , मूंगफली सहित 10 तरह के 21- 21 हजार लड्डुओं का भोग भक्त मंडल से जुड़े समाजसेवी बंधुओं ने प्रतिदिन संध्या को मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट एवं पंडित सुमित भट्ट द्वारा वैदिक मंगलाचरण के बीच समर्पित किए गए.

इस तरह इस बार खजराना गणेश को 10 दिनों में सवा 3 लाख लड्डुओं का भोग समर्पित किया गया. यह देश में संभवतः पहला ऐसा मंदिर बन गया है जहां एक ही भक्त मंडल से जुड़े भक्तों द्वारा मंदिर के ही प्रसादालय में निर्मित किए गए इतने लड्डुओं का भोग खजराना गणेश को लगाया गया. प्रख्यात संत बसंत विजय महाराज के सानिध्य में अशोक एरन, राजेश गर्ग केटी एवं अन्य भक्तों ने भक्त मंडल की ओर से मंदिर में आए भक्तों को लडडू प्रसाद का वितरण कर अरविंद बागड़ी को साफा बांध कर इस नए कीर्तिमान के लिए आशीर्वाद प्रदान किए.

आज दोपहर समाज सेवी अशोक किशनलाल एरन एवं राजेश गर्ग केटी परिवार की ओर से जैसे ही उड़द के 21- 21 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया , समूचा मंदिर परिसर खजराना गणेश के जयघोष से गूंज उठा. भक्तों में प्रसाद वितरण के अवसर पर मंदिर के महाप्रबंधक डॉ. राकेश शर्मा, भक्त मंडल के कैलाश पंच, दिलीप सर, सुभाष नायक , मोहन पंच, प्रबंधक घनश्याम शुक्ला, गौरीशंकर मिश्रा, पं.धर्मेंद्र भट्ट एवं पं.सुमित भट्ट भी मौजूद थे।

Next Post

आज चंद्रग्रहण, सूतक दोपहर 12.57 से

Sun Sep 7 , 2025
इंदौर: 7 सितंबर को भाद्रपद माह की पूर्णिमा को खग्रास चंद्र ग्रहण घटित होगा। यह ग्रहण इंदौर सहित सम्पूर्ण भारत में खग्रास रूप में दृश्य होगा. 7 सितंबर रविवार की रात्रि 09.57 मि. से ग्रहण प्रारंभ होग. ग्रहण का मध्य रात्रि 11.41 मिनट तक रहेगा. ग्रहण का मोक्ष (समाप्ति) देर […]

You May Like