बेगमगंज: एसआईआर में सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में 2003 की मतदाता सूची में 559 मतदाताओं के नाम नहीं होने से उन्होंने अब अपने नाम दर्ज कराने के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के सामने दावा आपत्ति प्रस्तुत की है।
बेगमगंज में 291 में 159 मतदाताओं ने पेश होकर मतदाता सूची में अपना दर्ज करने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए जबकि 72 मतदाता अनुपस्थित रहे एवं सिलवानी में 305 मतदाताओं में से 151 उपस्थित हुए जबकि 78 अनुपस्थित रहे ।
बेगमगंज एवं सिलवानी में सभी वंचित मतदाताओं की पेशी चल रही हैं।बेगमगंज में 45 मतदाताओं ने पेशी पर उपस्थित होकर अपने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए , जिनका निराकरण किया जा रहा है।
