टीवी शो भारत के सुपर फाउंडर्स में नजर आएंगे युवा उद्यमी शिवम

सोहागपुर। नगर की युवा उद्यमी शिवम मिश्रा ने टीवी शो भारत के सुपर फाउंडर्स में अपनी जगह बनाई है । यह तो देश भर के प्रतिभाशाली युवाओं को स्टार्टअप के लिए मंच देता है । इसमें बॉलीवुड अभिनेता और सफल कारोबारी सुनील शेट्टी मेंटर और होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे । शिवम ने बताया कि इस शो में देश के उद्योगपति और निवेशक अपने अनुभव साझा करेंगे । साथ ही चुने गए स्टार्टअप्स को 100 करोड़ तक के निवेश का मौका मिल सकेगा । शिवम मिश्रा की टीम पहले भी मेकथान में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस मंच से देश के बड़े निवेशकों से सीधे संवाद होगा । इससे स्टार्टअप को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में शिवम सहित कई युवा उद्यमी भाग ले रहे हैं यह न केवल निवेश के अवसर देंगे बल्कि नवाचार रणनीति और व्यवसाय की समझ सांझा करेंगे। भारत की सुपर फाउंडर्स स्टार्टअप इकोनामी इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहला बन रहा है।

Next Post

बसंत पंचमी पर संगम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.56 करोड़ से अधिक ने लगायी पवित्र डुबकी

Fri Jan 23 , 2026
प्रयागराज, 23 जनवरी (वार्ता) बसंत पंचमी के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयाग स्थित अविरल-निर्मल त्रिवेणी संगम में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सरकार के अनुसार इस अवसर पर 3.56 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि विद्या, विवेक और चेतना के […]

You May Like