
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (IPS) द्वारा मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों व समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर एसपी द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निराकरण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई में एसडीओपी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी, निरी. फेमिदा खान, निरी. अंजली अग्निहोत्री सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
