जबलपुर: एमपी स्टेट बार काउंसिल निर्वाचन.2026 की द्वितीय चरण की मतगणना जारी है। बुधवार को एलिमिनेशन राउंड का दसवां दिन पूरा हुआ। बुधवार को चार प्रत्याशियों को मतगणना प्रक्रिया से बाहर किया गया। इनमें क्रमांक 81 राजेन्द्र सिंह बैस छिंदवाड़ा, संतोष कुमार शर्मा मुरैना, आनंद मोहन चौधरी जबलपुर और शादाब खान इंदौर शामिल हैं। कुल 122 प्रत्याशियों में से अब तक 70 प्रत्याशियों का एलिमिनेशन हो चुका है। निर्वाचन प्रक्रिया में पांच महिला प्रत्याशियों का आरक्षण के आधार पर निर्वाचित होना तय है।
यदि मतगणना के दौरान कोई महिला प्रत्याशी सामान्य एलिमिनेशन प्रक्रिया में बाहर भी होती हैं, तब भी अंतिम पांच महिला प्रत्याशियों की श्रेणी में होने पर चुनाव परिणाम में उनका चयन आरक्षण के आधार पर किया जाएगा। एलिमिनेशन के बाद संबंधित प्रत्याशियों के मतपत्रों में दर्ज मत निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार द्वितीय वरीयता वाले प्रत्याशियों को अंतरित किए गए। मतों के इस अंतरण से आगे की मतगणना में प्रत्याशियों की स्थिति में उलटफेर की संभावना बनी हुई है।
