NCL दुद्धिचुआ सार्वजनिक सड़क बनी अघोषित ट्रांसपोर्टर स्टैण्ड

शक्तिनगर: एनसीएल दुद्धिचुआ क्षेत्र में सार्वजनिक सड़कों पर कोयला परिवहन वाहनों की पार्किंग पर लगे प्रतिबंध के बावजूद ट्रांसपोर्टरों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही हैं।दुद्धिचुआ कोल डिस्पैच अधिकारी और उत्तर प्रदेश-मध्यप्रदेश मैत्री द्वार से जुड़े स्थानीय प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी ट्रक व ट्रेलर मुख्य मार्गों पर धड़ल्ले से खड़े किए जा रहे हैं।

कोल ट्रांसपोर्टर्स न तो दुद्धिचुआ परियोजना के आदेशों का पालन कर रहे हैं और न ही पिपरी क्षेत्राधिकारी के निर्देशों का। स्थानीय प्रशासन की समझाइश को भी दरकिनार कर ट्रांसपोर्टर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिससे आमजन का रास्ता बाधित हो रहा है और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या कोल परिवहन ट्रांसपोर्टर्स को एनसीएल दुद्धिचुआ सुरक्षा विभाग का डर नहीं है।

कार्रवाई से अनदेखी इस सवाल के जवाब मांगते स्थानीय लोग कहते हैं, जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होगी, ट्रांसपोर्टरों का तांडव ऐसे ही चलता रहेगा। इधर बता दें कि यह क्षेत्र पूरी तरीके से अघोषित ट्रांसपोर्टरों का स्टैण्ड बन चुका है। हालात ऐसे निर्मित हो चुके हैं कि सड़क जाम होने के चलते आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

Next Post

भगवान शिव के जयकारों से गूंजी संस्कारधानी

Mon Jul 21 , 2025
जबलपुर: प्रदेश की धार्मिक नगरी जबलपुर आज भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठी। प्रदेश की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध संस्कार कांवड़ यात्रा का सोमवार सुबह 6 बजे नर्मदा तट स्थित गौरी घाट से भव्य शुभारंभ हुआ। लगभग 35 किलोमीटर लंबी यह धार्मिक यात्रा खमरिया स्थित कैलाशधाम मंदिर तक जाएगी, […]

You May Like