डकैती की योजना बनाते 3 आरोपी गिरफ्तार        

सतना : डकैती की योजना बना रहे 3 आरोपियों को जब पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दबोचा तो उनके कब्जे से कट्टा कारतूस सहित बका और रॉड जैसे हथियार बरामद हुए. जिसे देखते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही उनका पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया गया.सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर के जरिए पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि करही बाइपास रोड पर कुछ लोग हथियारों के साथ संदिग्ध तौर पर पिकअप वाहन में बैठे हुए हैं.

घटना की गंभीरता को देखते हुए फौरन ही पुलिस टीम गठित कर रवाना कर दिया गया. पुलिस टीम ने चुपचाप घेराबंदी करते हुए संदिग्धों के निकट पहुंच गई पिकअप में बठे संदिग्ध डकैती डालने की योजना पर बात कर रहे थे. लिहाजा पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीनों को दबोच लिया. पूछताछ किए जाने पर तीनों की पहचान चंद्रभान कुशवाहा 28 वर्ष निवासी पन्ना नाका उमरी, रवि यादव 27 वर्ष निवासी उमरी बंजरहा टोला और राकेश यादव 27 वर्ष निवासी सोनवर्षा धारकुण्डी के तौर पर हुई. इसी कड़ी ममें पुलिस द्वारा जब तलाशी ली गई तो आरोपियों के पास से एक लोहे का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक लोहे का बका और एक लोहे की रॉड पाई गई

Next Post

यो यो हनी सिंह और टी-सीरीज़ ने रिलीज किया 51 ग्लोरियस डेज़

Sat Sep 27 , 2025
मुंबई, (वार्ता) टी-सीरीज़ और यो यो हनी सिंह ने आधिकारिक रूप से 51 ग्लोरियस डेज़ लॉन्च कर दिया है। यह एक अभूतपूर्व संगीत प्रयोग है, जिसमें 51 गाने एक ही दिन रिलीज़ हुए। इस तरह हनी सिंह पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं जिन्होंने ऐसा प्रयास किया और इसे हासिल […]

You May Like