सिरसा (वार्ता) हरियाणा में सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाये अभियान के तहत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है तथा उसके पास से 796 ग्राम अफीम बरामद की है।
आरोपी की पहचान रामेश्वर पुत्र श्रीचन्द निवासी झंडा कलां पंजाब के रुप में की गयी है। पुलिस टीम फ्रैन्डस कालोनी के पास मौजूद थी, जब उन्होंने एक युवक को मोटर साईकल पर आते देखा जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर तलाशी ली और अफीम बरामद की।
सी०आई०ए० सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना सिविल लाईन सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
