गुना के खिलाड़ियों का कमाल: अमन मांझी और मीत गोयल का साउथ एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

गुना। गुना के खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। देश में रांची, झारखंड में 16 से 18 जून 2026 तक होने वाली साउथ एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हुई, जिसमें गुना के 2 खिलाड़ियों को जगह मिली है।

थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी सूची के अनुसार, मध्य प्रदेश से कुल 4 खिलाड़ी चुने गए हैं। इनमें गुना की होनहार खिलाड़ी *अमन मांझी* और *मीत गोयल* के साथ इंदौर के *युक्ति पाटीदार* और *निकुंज पारासर* शामिल हैं।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गुना कलेक्टर किशोर कन्याल ने चयनित खिलाड़ियों से विशेष मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और भरोसा जताया कि खिलाड़ी देश और जिले का गौरव बढ़ाएंगे।

सभी चयनित खिलाड़ी 14 जून को रांची में लगने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय तैयारी शिविर में रिपोर्ट करेंगे। गुना में इस खबर के बाद खेल प्रेमियों और परिजनों में खुशी की लहर है।

Next Post

जनजातीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं भगवान बिरसा मुंडा : इंद्राज

Tue Jun 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और जनजातीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं। श्री सिंह ने महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की […]

You May Like