
रेहटी: बुधनी क्षेत्र के देलाबाड़ी घाट पर घरेलू खाद्य तेल से भरा टैंकर घाट की चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में टैंकर में सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान आनंद पिता कृपाल सिंह, निवासी भाऊखेड़ी तहसील इछावर के रूप में हुई है.
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हिमलेंद्र सिंह पटेल ने तत्काल डायल 112 के एएसआई तोबियस खाका और पायलट कपिल रघुवंशी को मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू करने के निर्देश दिए. टीम ने लोगों की मदद से टैंकर में फंसे युवक को बाहर निकाला. युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्राम भाऊखेड़ी में दुख का माहौल निर्मित हो गया था.
Next Post
गणेश विसर्जन के लिए भोपाल के घाट तैयार, 22 से 26 तक रहेगी विशेष व्यवस्था
Sun Sep 20 , 2026
भोपाल: गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भोपाल नगर निगम ने प्रमुख घाटों पर व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं. 22 से 26 सितंबर तक प्रेमपुरा, रानी कमलापति, हथाईखेड़ा, संत हिरदाराम नगर-बैरागढ़, मालीखेड़ी, शाहपुरा और खटलापुरा घाटों पर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे. विसर्जन के दौरान सुरक्षा के लिए घाटों पर […]

You May Like
-
2 years ago
आज शहर के 60 क्षेत्रों में बिजली कटौती
-
11 months ago
अदनान सामी ग्वालियर पहुंचे, तानसेन को याद किया