चीन ने उपग्रह आईओटी सेवाओं का का परीक्षण शुरू किया

बीजिंग, 24 नवंबर (वार्ता) चीन ने उपग्रह इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) सेवाओं का दो साल का वाणिज्यिक परीक्षण शुरू किया है जिससे कंपनियां मौजूदा कानूनों और विनियमों के तहत सैटेलाइट आईओटी सेवाएं प्रदान कर सकेंगी।

साइंस एंड टेक्नोलॉजी डेली ने यह जानकारी दी। इस परीक्षण का उद्देश्य वाणिज्यिक एयरोस्पेस और उभरते उद्योगों का सहयोग करना है। चीन के सेंट्रल हुबेई प्रांत के वुहान में हुई 2025 चाइना 5जी इंडस्ट्रियल इंटरनेट कॉन्फ्रेंस के मुताबिक यह वाणिज्यिक परीक्षण दो साल तक चलेगा और कानूनों और नियमों के मुताबिक सैटेलाइट आईओटी सेवाओं को चलाने में उभरती कंपनियों को मदद करेगा।

Next Post

रिलायंस बनाएगा डिएगो माराडोना पर एनिमेटेड सीरीज़

Tue Nov 25 , 2025
लॉस एंजिल्स/मुंबई, 25 नवंबर (वार्ता) भारत की रिलायंस एनिमेशन, फुटबॉल के बड़े चेहरों में शुमार डिएगो माराडोना के जीवन पर एक एनिमेटेड सीरीज़ बनाने की तैयारी में है। स्टूडियो ने इस महान फुटबालर की असाधारण यात्रा पर आधारित एक एनिमेटेड सीरीज़ विकसित करने के लिए कॉपीराइट अधिकार हासिल कर लिये […]

You May Like