आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस में लगी आग,यात्री सुरक्षित

उन्नाव, 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर एक बस आग के गोले के रुप में तब्दील हो गयी हालांकि समय रहते बस में सवार सभी यात्री बाहर निकल गये और एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने सोमवार को बताया कि गहरपुरवा गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 224 पर रविवार रात करीब नौ बजे एक यात्री बस में आग लग गयी। ड्राइवर ने इंजन से धुआं निकलते देख बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा गया। कुछ देर में सभी सवार यात्री जिनकी संख्या लगभग 50 के आसपास थी बस से सुरक्षित बाहर आ गए। उसके बाद बस ने भीषण आग का स्वरूप ले लिया।

बस रायबरेली से श्रीगंगानगर जा रही थी। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों और दमकल कर्मियों की सक्रियता से आग पर काबू पाया गया। घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई प्रतीत हो रही है। आग की घटना से कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर आवागमन बाधित रहा। इस बीच बस के सवार यात्री अन्य साधनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना होते रहे।

 

Next Post

सीरिया ने ड्रोन से हमला कर आठ मिलिशिया सदस्यों को मारा गिराया, बख्तरबंद वाहनों को नुकसान

Mon Jan 20 , 2025
दमिश्क, 20 जनवरी (वार्ता) कुर्द नेतृत्व वाली सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) के लड़ाकों ने ड्रोन से उत्तरी सीरिया के अलेप्पो प्रांत में तिशरीन डेम के पास तुकी समर्थित मिलिशिया के वाहनों और बख्तरबंद उपकरणों को निशाना बनाया, जिसमें मिलिशिया के आठ सदस्य मारे गए। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के […]

You May Like