ग्वालियर हादसा: सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन में, सीएसपी को हटाया, 8 को किया सस्पेंड

ग्वालियर। जिले में हुए सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी कार्रवाई की है। हादसे को लेकर उन्होंने सीएसपी को हटा दिया है। इसके अलावा 3 थाना प्रभारियों, एक निरीक्षक यातायात, एक प्रधान आरक्षक और 3 आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने सड़क हादसे में मृत लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने इस गंभीर घटना में लापरवाही बरतने पर झांसी रोड के सीएसपी रवि भदौरिया को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव, आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा, झांसी रोड के ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी, निरीक्षक यातायात राघवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक सुशील द्विवेदी, आरक्षक किशन खन्ना, आरक्षक अनिल जैतपुरिया और आरक्षक पवन सेंगर को निलंबित करने के भी निर्देश दिए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Next Post

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा, 14 श्रद्धालुओं की मौत ; 26 घायल

Sun Oct 18 , 2026
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दर्शन के लिए सड़क किनारे कतार में खड़े श्रद्धालुओं को धान से भरे एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। शुरुआती खबरों के मुताबिक, हादसे में 14 लोगों की मौत हुई, जबकि 26 लोग घायल बताए […]

You May Like