ग्वालियर: शहीद हेमू कालाणी के शहीदी दिवस पर पुष्पांजलि करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी राजौरिया ने कहा कि हेमू कालानी ने कम उम्र से ही विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार और स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने अपने साथियों के साथ विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया और लोगों से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने भारत छोड़ो आन्दोलन में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके बलिदान पर हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
उनके बलिदान को भूलना नहीं चाहिए। शहीद हेमू कालाणी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कनवर मंगलानी, सिंधी अकादमी के अध्यक्ष राजेश वाधवानी, गोपाल गांगिल, पूज्य सिंधु जनरल पंचायत के अध्यक्ष जय जयसिंघानी, श्री चंद पंजाबी, भीष्म पमनानी, महेश खत्री निर्मल बेहरानी, श्रीचंद रामरक्षाणी, महेश खत्री सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
