
राजगढ़। पूरा क्षेत्र स्थित ऑफिसर्स क्लब में खेल मैदान की जगह पक्के निर्माण के विरोध में लगातार खिलाडियों के स्वर बुलंद होते जा रहे है. लेकिन उनकी सुनवाई कही नही हो रही है.
उल्लेखनीय है अधिकारियों के मनोरंजन के लिए स्थित ऑफिसर्स क्लब ग्राउंड में इन दिनो रखरखाव कि सहित अन्य निर्माण कार्य प्रगति पर है. उसी निर्माण के अंतर्गत वहा स्थित टेनिस ग्राउंड को खत्म कर के स्टेज सहित फाउंटेन बनाने की तैयारी लगभग हो चुकी है. पिछले कई वर्षों से इस ग्राउंड में नगर के खिलाड़ी विभिन्न प्रकार के खेल यहा खेल रहे है. लेकिन अब उक्त निर्माण के बाद खिलाडियों के भविष्य में यहाँ पर खेलना मुश्किल हो रहा है.
खेल मैदानों की स्थति दयनीय
जिला मुख्यालय पर प्रमुखता से स्टेडियम ग्राउंड, उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड, राजमहल ग्राउंड सहित कलेक्टर निवास के सामने पूरा ग्राउंड मौजूद है. खिलाड़ियों के अनुसार स्टेडियम ग्राउंड सहित उत्कृष्ट विद्यालय में आए दिन शासकीय सहित राजनेतिक कार्यक्रम होते रहते है. अन्य शेष दिनों स्टेडियम और राजमहल मैदान में गिट्टी की चुरी फैली होने के कारण खेल मुश्किल होता है. वही पूरे का फुटबॉल मैदान अतिक्रमण की चपेट में है. ऐसे में रोजाना खेलने वाले खिलाड़ियों के पास कोई व्यवस्थित मैदान नही है.
खेल मैदान में पक्का निर्माण का क्या औचित्य ?
रविवार को यहा फुटबॉल खेलने वाले अर्जुन सोलंकी, अंकुश, चंद्रप्रकाश, हरिओम आदि के अनुसार लाखों रुपये खर्च कर के तैयार किये गए पीली मिट्टी के ग्राउंड पर पैवर्स लगाये जा रहे है और स्टेज का पक्का निर्माण किया जा रहा है. जिसका की कोई औचित्य नही है. सभी खिलाड़ियों ने मैदान को बचाने की मांग की है. क्योंकि मामला खिलाड़ियों और खेल मैदान से जुड़ा है इसलिए इसमें अभाविप और एनएसयूआई भी हस्तक्षेप दिखा रहे
इनका कहना है
मैं आज व्यक्तिगत कार्यक्रम से बाहर हूँ खिलाड़ियों के खेलने के लिए कोई अन्य जगह व्यवस्था की जायेगी.
इच्छित गढ़पाले, सीईओ जिला पंचायत राजगढ़
