सपना बनीं दिवाली क्वीन, ज्योति रहीं फर्स्ट रनर अप

ग्वालियर। महिला जैन जागृति मंच, शाखा मुरार द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन सिटी सेंटर स्थित एक निजी होटल में भव्यता के साथ किया गया।

कार्यक्रम के अतिथि पुलक जन चेतना मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी मंत्री चक्रेश जैन एवं आचार्य श्री पुलक सागर महाराज संघ के प्रवक्ता एवं जैन समाज के मीडिया प्रभारी ललित जैन भारती मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री पुलक सागर गुरुदेव के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके बाद शिवी जैन ने मंगलाचरण नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। संस्था की अध्यक्ष शशि जैन ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए मंच की गतिविधियों की जानकारी दी।

*संयोजिकाओं की रंगारंग प्रस्तुति*

कार्यक्रम की संयोजिका सुषमा बाकलीवाल, लक्ष्मी जैन, हेमलता जैन, दीया जैन, श्वेता जैन और पुनिता जैन ने आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर समां बाँध दिया। कार्यक्रम का संचालन परिधि बाकलीवाल ने तथा आभार प्रदर्शन मंच की महामंत्री कविता जैन ने किया।

कार्यक्रम में आयोजित दीपावाली क्वीन प्रतियोगिता में सपना जैन को विजेता तथा ज्योति जैन को फर्स्ट रनर अप घोषित किया गया। इसके साथ ही दीपक सजाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्याओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

*अतिथियों के प्रेरक उद्बोधन*

अतिथि चक्रेश जैन ने आगामी 11 दिसंबर को आचार्य श्री पुलक सागर के दीक्षा दिवस को भव्यता से मनाने का आह्वान किया। वहीं ललित जैन भारती ने मंच की सदस्याओं को प्रेरित करते हुए बताया कि संस्था के माध्यम से सामाजिक एवं धार्मिक कार्य किस प्रकार प्रभावी रूप से किए जा सकते हैं।

Next Post

प्रशिक्षण शिविर: जनता से जुड़ना ही कांग्रेस की ताकत

Mon Nov 10 , 2025
पचमढ़ी: मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन की शुरुआत राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन और झंडा वंदन के साथ हुई। शिविर में अनुशासन, उत्साह और एकजुटता का वातावरण स्पष्ट रूप से अनुभव किया गया। संगठन केवल ढांचा नहीं, जीवंत विचारधारा का […]

You May Like