एआईएफएफ ने पूर्व भारतीय मिडफील्डर डीएमके अफजल के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 08 मई (वार्ता) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने पूर्व भारतीय मिडफील्डर डीएमके अफजल के निधन पर शोक व्यक्त किया
डीएमके अफजल का बुधवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी हैं।
अपने समय के बेहतरीन मिडफील्डर अफजल इंडोनेशिया के जकार्ता में 1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने ने भारत की ओर से दो बार मैच खेले हैं। उन्होंने 1962 एशियाड के ग्रुप चरण में कोरिया गणराज्य के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था।
अफजल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा, “डी.एम.के. अफजल अपने समय के बेहतरीन मिडफील्ड थे। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ।”

Next Post

आर्सेनल को हराकर पीएसजी ने चैंपियंस लीग के फाइनल में

Thu May 8 , 2025
पेरिस 08 मई (वार्ता) पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण में आर्सेनल को 2-1 से मात देकर कुल स्कोर 3-1 के साथ दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। बुधवार रात खेले गये मुकाबले में आर्सेनल के पास वापसी करने और मैच को पलटने […]

You May Like

मनोरंजन