भोपाल: क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से गांजा लाकर बेचने वाले अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 24.290 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों में अर्जुन, सिवा, देवा कुचबंदिया और अरविंद उईके शामिल हैं, जो रायसेन जिले के निवासी हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी उड़ीसा से सस्ते दामों पर गांजा लाकर भोपाल में महंगे दामों पर बेचते थे। इनके खिलाफ पूर्व में मारपीट और अन्य अपराध भी दर्ज हैं। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
