व्यापार मण्डल धर्मशाला भिण्ड में आयोजित हुआ भारत पर्व कार्यक्रम

भिण्ड : व्यापार मण्डल धर्मशाला भिण्ड में लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, एडीएम एल.के. पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिवांगी अग्रवाल, एसडीएम भिण्ड अखिलेश शर्मा, एसडीएम गोहद पराग जैन, एसडीएम अटेर अंकुर गुप्ता, सीएमएचओ डॉ जे.एस. यादव, जिला शिक्षा अधिकारी आर.डी. मित्तल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भारत पर्व के अवसर पर देश भक्ति पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें संस्कृति विभाग द्वारा तय कलाकार अंशिका चौहान ग्वालियर एवं उनके साथियों द्वारा देशभक्ति गीत और शुभम अहिरवार दमोह एवं उनके साथियों द्वारा बधाई लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया।भारत पर्व कार्यक्रम में ‘‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’’ कार्यक्रम अंतर्गत भारत के संविधान तथा हमारे संविधान निर्माताओं के विषय में जानकारी के लिये चित्र प्रदर्शनी का प्रदर्शन भी किया गया।

Next Post

नि:शुल्क होंगे शिवपुरी के 28 बच्चों के हार्ट के ऑपरेशन

Mon Jan 27 , 2025
शिवपुरी: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क हृदय रोग निदान शिविर में 28 बाल हृदय रोगी निशुल्क सर्जरी के लिए चिन्हांकित किए गए। इनकी सर्जरी भोपाल के जेके हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत की जावेगी। बाल हृदय रोगियों के अलावा 03 […]

You May Like