धनुष वह अभिनेता हैं जो कुछ भी कर सकते हैं : शेखर कम्मुला

हैदराबाद, (वार्ता) राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शेखर कम्मुला का कहना है कि धनुष एक ऐसे अभिनेता हैं जो कुछ भी कर सकते हैं।

शेखर कम्मुला निर्देशित फिल्म कुबेरा में धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी,रश्मिका मंदाना और जिम सर्भकी अहम भूमिका है। हाल ही में हैदराबाद में हुए कुबेरा के भव्य प्री-रिलीज़ इवेंट में शेखर कम्मुला ने बताया कि यह फिल्म उनके लिये मां जैसी है। उन्होंने कहा कि मां की ममता भिखारी के लिए हो या करोड़पति के लिए, होती तो एक जैसी ही है। बस वही एहसास लेकर बनी है ये कहानी।उन्होंने कहा, पहली बार मैं पूरे यकीन से कह सकता हूं। फिल्म हंसाएगी, रुलाएगी और रोंगटे खड़े कर देगी। सिनेमाघर में ऐसा ताज़ा अनुभव बहुत कम मिलता है।

शेखर ने कहा, धनुष वह अभिनेता हैं जो कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, एक बार मैं नागार्जुन घर शूट पर गया था और छोटा सा ऑटोग्राफ भी लिया था। आज भी उनका एनर्जी लेवल ऐसा है कि सेट चमक जाता है। खुद पर और अपनी टीम पर भरोसा जगा देते है।रश्मिका अंदर और बाहर दोनों से एक जैसी इंसान है।उसकी मासूमियत और बैलेंस ग़ज़ब है।वही जादू स्क्रीन पर उतरता है।

श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण सुनील नारंग और पुष्कुर राम मोहन राव ने किया है। विपुल अग्रवाल और मनीष वसिष्ठ सह निर्माता हैं। संगीत देवी श्री प्रसाद का है। फिल्म कुबेरा 20 जून को रिलीज होगी।

Next Post

ड्रेनेज कार्यों की गुणवत्ता जांचने पहुंचे अपर आयुक्त 

Thu Jun 19 , 2025
इंदौर. निगम में ड्रेनेज प्रभारी अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया ने झोन क्रमांक 11 में विभिन्न स्थानों पर नवीन ड्रेनेज कार्यों का अचानक निरीक्षण किया. निरीक्षण में झोन क्रमांक 11 के वार्ड क्रमांक 54 स्थित इंदिरा एकता नगर के ड्रेनेज कार्य की गुणवत्ता टेंडर शर्तो के अनुरूप नहीं पाई गई. क्षेत्रीय […]

You May Like

मनोरंजन